Tuesday, July 28, 2009

जीवन:एक अनुभूति

ब्लॉग में मैं अपने और अपने अनुभवों के बारे में काफी कुछ लिखना और अपने अनुभव सबके साथ बाँटना चाहती हूँ। गूगल ने मुझे एक मौका दिया है, जिससे इस ब्लॉग द्वारा मैं अपने जीवन के कुछ अविस्मरणीय पल सबके साथ बाँट सकती हूँ। मैं इसके लिए मन से गूगल के प्रति आभारी हूँ।
जीवन मनुष्य को ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक अनमोल वरदान है या यूँ कहूँ कि मानव-जीवन प्रकृति की एक अनूठी रचना है। मनष्य का जीवन ईश्वर का वरदान है या प्रकृति का उपहार-पर यह है अद्वितीय !

हर व्यक्ति का जीवन दूसरे से भिन्न है; उसका व्यक्तित्व, उसका विचार, उसका अनुभव; सब कुछ दूसरे व्यक्ति से अलग है। जीवन का यह अनोखापन ही शायद हर व्यक्ति को जिज्ञासु प्रवृत्ति प्रदान करता है। उसमें 'और अधिक' जानने की ललक पैदा करता है। मानव-जीवन की यही विभिन्नता उसके जीवन में रस का संचार करती है और उसे जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों से परिचित कराती है।

हर व्यक्ति की तरह मेरा भी अपना एक जीवन है जिसे मैंने सबके साथ मिल कर पूरी तरह जिया है। कुछ खट्टे-मीठे अनुभव भी हैं जिन्हें मैं सबके साथ मिल कर बाँटना और एक नया अनुभव करना चाहती हूँ। मेरे इस ब्लॉग में आप सबका स्वागत है।

Labels:

5 Comments:

At July 31, 2009 at 11:20 AM , Blogger संगीता पुरी said...

बहुत सुंदर…..आपके इस सुंदर से चिटठे के साथ आपका ब्‍लाग जगत में स्‍वागत है…..आशा है , आप अपनी प्रतिभा से हिन्‍दी चिटठा जगत को समृद्ध करने और हिन्‍दी पाठको को ज्ञान बांटने के साथ साथ खुद भी सफलता प्राप्‍त करेंगे …..हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

 
At August 2, 2009 at 4:50 AM , Blogger Seema said...

Mummy,

Aapke jeevan aur anubhav se maine bahut kuch sikha hai. Aur seekhane ki chaahat se, main aapke is blog ka intezaar karungee.

Seema

 
At August 8, 2009 at 9:50 AM , Anonymous Vinod Srivastava said...

Hi,Kuntal,

Your expression of thoughts is very interesting.It is really the power you possess with which you reach very easily the mind and heart of your readers and very sucessfully you are able to place the things there;as it is evident from the reactions coming out from sensible persons,that are definitely encouraging.Congratulations!We wish you keep it up and let us continue getting ever interesting stuff from you.Thanks.

 
At August 11, 2009 at 1:12 PM , Blogger Kuntal Srivastava said...

sangeetaji,chandanji!
main googal aur aap logon ki shukagujar hoon ki aap logon ne hindi chitttha jagat main mujhe shamil kar mujhe kuchh karane ka mouka diya hai.
aap sababane jo mera utsahvardhan kiya hai usake liye main punah aabhar prakat karati hoon.

 
At August 11, 2009 at 1:22 PM , Blogger Kuntal Srivastava said...

mere pati shree vk srivastava aur meri bahu seema ne mere prti jo vishvas aur pyar prakat kiya hai usase main abhibhoot hoon.
mujhe nahi pata main sabke vishvas par khari utar paoongee ya nahi...? par phi bhi sabaka sneh, sabaka pyar, vishvas aur saath hi meri takat hai. mere pati mera pirivar hi meri takat hai...mera sab-kuchh hai.tum sabko mera pyar.

 

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home